गोवा। सरकार ने महाकुंभ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त यात्रा कराने के लिए प्रयागराज तक तीन विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि पहली ट्रेन छह फरवरी को सुबह आठ बजे मडगांव रेलवे स्टेशन (दक्षिण गोवा में) से रवाना होगी।


