नागोया । शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम एशियन गेम्स के महिला हॉकी फाइनल में गत चैंपियन चीन के खिलाफ शुक्रवार को उतरेगी। इस दौरान महिला टीम की नजरें 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफाई करने पर लगी होंगी।
नागोया । शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम एशियन गेम्स के महिला हॉकी फाइनल में गत चैंपियन चीन के खिलाफ शुक्रवार को उतरेगी। इस दौरान महिला टीम की नजरें 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफाई करने पर लगी होंगी।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में 59 रन पूरे करते ही विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण जीत लिया है। फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराया। सांस रोक देने वाले इस मैच में आखिरकार भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीत हासिल की। ओवरऑल भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार स्वर्ण पर कब्जा जमाया है। इससे पहले 2010, 2014 और 2022 एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण जीता था। यह इस एशियाड में भारत का तीसरा स्वर्ण है।
आइची नागोया । भारत ने शूटिंग में दो और पदक जीत लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन ने रजत पदक जीता। स्पर्धा में रुद्रांक्ष 230.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हिमांशु ने 252.4 अंक हासिल किए। चीन के शेन लिहाओ ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
दुबई । भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने दुबई में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से हराया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल तक टीम ने दमदार प्रदर्शन किया।
साल्टिलो। भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
दुबई । भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। हरमनप्रीत कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी अब तक ये मुकाम अपने नाम दर्ज नहीं कर सका है।
दुबई । भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के अपने पहले मैच में थाईलैंड को हराकर विजयी शुरुआत की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई।
एम्सटलवीन । भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में सफर समाप्त हो गया। भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अधिक गोल करने के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारतीय टीम अंतिम-4 की दौड़ से बाहर हो गई।
असान । भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अस्मिता चलिहा ने शानदार वापसी करते हुए विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में अस्मिता ने चीन की हान कियान शी को 14-21, 21-14, 21-14 से हराया।
न्यूयॉर्क। फिलाडेल्फिया में इराक के खिलाफ मुकाबला किलियन एमबाप्पे के करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस खास अवसर को उन्होंने दो गोल दागकर और भी यादगार बना दिया। 14वें मिनट में माइकल ओलीसे के पास पर एमबाप्पे ने शानदार लेफ्ट फुट शॉट लगाकर फ्रांस को बढ़त दिलाई।
न्यूयॉर्क । फीफा विश्वकप 2026 में 12वां दिन फुटबॉल फैंस के लिए यादगार रहा। एक ओर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर इतिहास रच दिया, तो दूसरी ओर फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को दो गोलों से यादगार बना दिया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।