हैदराबाद। तेलंगाना में अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर एसओटी की टीम ने नकली नोटों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुआ है। इन नोटों की कुल कीमत 6.78 करोड़ रुपये है। फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्त डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि पुलिस ने एक नवंबर 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार को रोककर तलाशी ली थी।


