दिल्ली । सत्य निकेतन में जर्जर इमारत गिरने के हादसे के बाद एमसीडी ने अपने भवनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एमसीडी ने अपने 14 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों को जर्जर और असुरक्षित पाए जाने के बाद तत्काल बंद कर दिया है। इन केंद्रों में मरीजों का इलाज और कर्मचारियों का कामकाज रोक दिया गया है।


