अमेरिका । अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में शनिवार को एक बेहद ताकतवर और धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहे नॉरईस्टर तूफान ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं ने जगह-जगह बिजली की सप्लाई ठप कर दी, जबकि ऊंची समुद्री लहरों और लगातार हो रही बारिश ने तटीय इलाकों में हालात बिगाड़ दिए।


