नई दिल्ली । राजधानी में अन्य राज्यों के भवनों की तर्ज पर अब दिल्ली सरकार का अपना पहला भव्य स्टेट गेस्ट हाउस ‘दिल्ली सदन’ आकार लेने जा रहा है। दिल्ली पर्यटन एवं यातायात विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने द्वारका सेक्टर-19 में प्लॉट नंबर-5 पर करीब 119.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस बहुमंजिला अतिथिशाला के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।


