नई दिल्ली । दिल्ली के कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस ने बड़े पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल तेज कर दी है। इस क्रम में शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने शुक्रवार रात अंबेडकर नगर स्थित जहांपनाह पार्क का औचक निरीक्षण किया। पार्क की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।


