नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कन्हैया नगर में शराब की दुकान के पास हुई बहस के बाद कथित तौर पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान भवानी प्रसाद के रूप में हुई, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले आसाराम के तौर पर की गई। पुलिस ने बताया कि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


