न्यूयॉर्क । अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू पूजा स्थल पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान एलेक्सांद्रोस पापोराकिस के रूप में हुई है, जो इलिनॉय के पैलेटाइन का रहने वाला है। जांच के दौरान उसके घर से एक राइफल, कई भरी हुई मैगजीन, सैकड़ों अतिरिक्त कारतूस और हमले में इस्तेमाल किए जा सकने वाले अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


