कजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 105 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक संख्या अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन हादसे का वीडियो देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या काफी अधिक होगी।


