जयपुर । राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।


