कोटा । राजस्थान के कोटा जिले में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक बार फिर प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को 40 वर्षीय रेशमा की मौत हुई थी। तो वहीं शनिवार को एक और महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में दो महिलाओं की मौत से एक बार फिर चिकित्सा विभाग पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।


