वाराणसी। एयर शो के लिए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल है। 22, 24 और 25 अक्तूबर को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। मालवाहक वाहनों, रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन शहर के अंदर नहीं होगा। रिंग रोड से ही सभी वाहनों को गुजारा जाएगा। पड़ाव से नमो घाट के बीच राजघाट पुल पर पैदल आवाजाही भी नहीं होगी।


