टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली है। इसी बाइक पर सवार होकर हमलावर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। अब पुलिस बाइक के मालिकों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस बाइक को अब तक तीन बार बेचा जा चुका है।
पुलिस ने सबसे पहले जोगेश्वरी इलाके में रहने वाले बाइक के पूर्व मालिक से पूछताछ की।
उसने बताया कि उसने बाइक किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे मालिक से पूछताछ की, तो उसने भी बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही।
वहीं, तीसरे मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक शूटरों को बेची थी, लेकिन बाइक के कागजात पर नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था।
इसी वजह से अब शूटरों के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस को परेशानी हो रही है। जांच के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
हमलावरों ने 45 मिनट तक किया इंतजार
सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया।
टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए।
वहीं दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
हमला करने के बाद बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए।


