उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ठोकर के बावजूद भाजपा दक्षिण में बढ़ी है। केरल में एक सीट पर जीत और तेलंगाना व आंध्र में सीटों तथा मतों में बढ़ोतरी उसकी स्वीकार्यता में विस्तार का संकेत हैं। हालांकि तमिलनाडु में पार्टी का खाता नहीं खुल सका पर मत प्रतिशत बढ़ा है।


