मुंबई । मुंबई में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के स्लैब और पैरापेट का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति और 10 साल के लड़के की मौत हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात 11.10 बजे विक्रोली इलाके के कैलास बिजनेस पार्क में हुई। गौरतलब है कि रविवार रात मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।


