नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। अब दो चरण और बाकी हैं। छठे दौर के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। धूआंधार प्रचार के मद्देनजर पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहेंगे।


