चीन ने हाल ही में कंबोडिया के साथ हुई मिलिट्री एक्सरसाइज में मशीन-गन के साथ 'रोबो डॉग' का प्रदर्शन किया था। इसके बाद अमेरिकी कांग्रेस ने इसे लेकर चिंता जाहिर की थी और इस बात का आकलन करने की अनुमति दे दी कि ये कुत्ते जैसे दिखने वाले रोबोट युद्ध के मैदान पर क्या प्रभाव डालेंगे।


