नई दिल्ली । जी7 शिखर सम्मेलन के 'आउटरीच नेशन' सत्र में दुनिया भर के नेताओं ने एक साथ फोटो खिंचवाई। जी7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।प्रधानमंत्री ने सभी देशों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
नई दिल्ली । जी7 शिखर सम्मेलन के 'आउटरीच नेशन' सत्र में दुनिया भर के नेताओं ने एक साथ फोटो खिंचवाई। जी7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।प्रधानमंत्री ने सभी देशों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के मैदानी और निचले हिस्से, उत्तराखंड के मैदानी इलाके, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अभी और चार से पांच दिन भीषण गर्मी पड़ेगी।
नई दिल्ली । झुलसा देने वाली गर्मी में दिल्ली पर जल संकट की दोहरी मार पड़ रही है। इसमें मांग और आपूर्ति के बीच इस वक्त करीब 350 एमजीडी का अंतर बना हुआ है। वहीं, पानी का वितरण भी असमान पर है। सबसे ज्यादा दिक्कत दक्षिणी दिल्ली में है। संगम विहार समेत दक्षिणी दिल्ली के ज्यादातर इलाके में हर व्यक्ति रोजाना 45-50 लीटर पानी मिल रहा है।
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जाल बिछाकर दिल्ली सरकार के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी 100 से ज्यादा जनरल कैटेगरी के लोगों के एसटी, एससी ओर ओबीसी का सर्टिफिकेट बन चुके हैं।
दिल्ली । चांदनी चौक के नई सड़क इलाके के कटरा मारवाड़ी में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ से भरे बाजार को किसी तरह खाली करवाया गया। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने गुरुवार को कहा कि ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं का और अधिक विस्तार कर रहा है। उसका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने एक सप्ताह पहले संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के साथ तेहरान के सहयोग की कमी की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।
भटनी। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे छात्र की डूबने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जबकि उसके एक साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। हादसा कुरमौटा ठाकुर छोटी गंडक नदी घाट पर हुआ।
नोएडा। नोएडा सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंध ई-सिगरेट की बिक्री करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक करोड़ रुपये की 2500 ई-सिगरेट बरामद की गई हैं। पुलिस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ बिक्री करने वाले सरगना की तलाश कर रही है।
केंद्र सरकार ने पोलियो प्रभावित 11 देशों की यात्रा से पूर्व टीकाकरण अनिवार्य किया है। बगैर टीकाकरण प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक बढ़ाने के साथ ही निगरानी शुरू कर दी है। मंत्रालय ने पुराने नियम में संशोधन करते हुए यात्रियों के लिए ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) के अलावा इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) को भी मान्यता दी है।
एंटीगुआ । इंग्लैंड ने गुरुवार को चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए ओमान को 3.1 ओवर में हरा दिया। ग्रुप-बी में सुपर-8 के लिए रोमांचक हुई जंग में इंग्लैंड को किसी करिश्माई प्रदर्शन की जरूरत थी। अब ओमान के खिलाफ 101 गेंद शेष रहते जीत ने उनकी उम्मीदें जगा दी हैं।
भद्रवाह। डोडा जिले में बुधवार को 24 घंटे के भीतर हुए दो आतंकी हमलों के बाद पूरे इलाके की सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दी है। खासकर छत्रगलां और गंदोह के बलेसा के जंगली इलाकों में सेना, पुलिस और एसओजी संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है।
भाेपाल। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां टैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के समय टैक्टर-टॉली में करीब 30 लोग सवार थे।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।