हरदोई । हरदोई जिले में सवायजपुर कस्बा में रविवार तड़के सुबह लगभग चार बजे एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा कटरा- बिल्हौर हाईवे पर वृंदावन चौराहा के पास हुआ। हादसे में ग्राम मानीमऊ निवासी रईस (60) पुत्र अली मोहम्मद और उनके बेटे साकिब (40 ) की मौत हो गई।


