लखनऊ । ग्रीष्मकालीन सीजन में अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन शुक्रवार रहा। यहां पर दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 26.3 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार की तुलना में दिन के पारे में 1.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। रात का पारा भी 3,7 डिग्री चढ़ा और 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग अभी और गर्मी बढ़ने के आसार जता रहा है।


