नई दिल्ली। हेलिकॉप्टर हादसे में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की आकस्मिक मौत भारत के लिए भी बड़ा नुकसान है। ये रईसी ही थे, जिन्होंने चीन और पाकिस्तान की ओर से दबाव डाले जाने के बावजूद चाबहार बंदरगाह भारत को सौंपने का रास्ता साफ किया।
नई दिल्ली। हेलिकॉप्टर हादसे में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की आकस्मिक मौत भारत के लिए भी बड़ा नुकसान है। ये रईसी ही थे, जिन्होंने चीन और पाकिस्तान की ओर से दबाव डाले जाने के बावजूद चाबहार बंदरगाह भारत को सौंपने का रास्ता साफ किया।
बंगलूरू। आईपीएल 2024 के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 27 रनों से हरा हिया। इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर गई। आरसीबी की इस जीत से क्रिकेट प्रेमी और फैंस काफी ज्यादा खुश हुए।
पुणे । पुणे पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ इलाके से नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। नेपाल के युवक पर विवाहोत्तर संबंधों के शक में अपनी पत्नी के साथ हैवानियत करने का आरोप है। आरोपी ने अपनी पत्नी के निजी अंगों में कीले लगाकर उन पर ताला लगा दिया।
सिलीगुड़ी । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि इसरो का लक्ष्य अंतरिक्ष में इंसानों को भेजना और अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाना है। एस सोमनाथ रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने इसरो की भविष्य की योजनाओं पर बात की।
नई दिल्ली। तीन नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में दावा किया गया है कि नए आपराधिक कानूनों में कई विसंगतियां हैं। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की अवकाश पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी।
हापुड़ । हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में देर रात पति ने पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनवरपुर निवासी महेश मजदूरी करता है। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी है। इसको लेकर घर में विवाद रहता था।
नई दिल्ली। दिल्ली की सभी स्थल पार्किंग साइट्स ऑटोकैड मानचित्र पर दर्ज होंगी। इससे अनधिकृत पार्किंग को खत्म कर अधिकृत में बदलने में मदद मिलेगी। ऑटोकैड सॉफ्टवेयर के जरिए पार्किंग साइट्स के रीयल टाइम थ्री-डी रंगीन चित्र एमसीडी के पास हर समय मौजूद रहेंगे।
बद्दी। अप्रैल के ड्रग अलर्ट में हिमाचल प्रदेश की सात दवाओं समेत देश की 50 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गईं। हिमाचल में बनी संक्रमण, हार्ट फेल, किडनी, उल्टी, अल्सर, बीपी व घबराहट की बीमारी के लिए तैयार की गई दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
नैनीताल । हिमाचल प्रदेश में लगातार जंगल धधक रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में जंगलों में आग लगने की 67 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें 467.75 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा को नुकसान हुआ है। वहीं, नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग ने शुक्रवार देर रात एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
बंगलूरू । बीते कुछ दिनों से एयर इंडिया एक्सप्रेस काफी चर्चाओं में हैं। पहले बड़े स्तर पर उड़ानों को रद्द करने के लिए सुर्खियां बंटोरी थीं। वहीं अब इसके एक विमान के इंजन में आग लगने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसे देर रात बंगलूरू में उतारा गया।
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में भले ही शुक्रवार को सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हो, लेकिन शनिवार सुबह से ही बाहर निकलने पर ऐसा लगा जैसे पूरा शरीर झुलस गया हो।
आगरा । आगरा में आयकर विभाग ने शहर के तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां तलाशी ली। इसमें अब तक 40 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। आयकर विभाग ने शनिवार को एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर एकसाथ कार्रवाई की है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।