वाराणसी। पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन-अर्चन करने के बाद रवाना हुए। उनके आगमन से पहले नमो घाट से भदऊचुंगी मार्ग पर यातायात रोका गया है। कुछ देर में सड़क मार्ग से पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेगे।
वाराणसी। पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन-अर्चन करने के बाद रवाना हुए। उनके आगमन से पहले नमो घाट से भदऊचुंगी मार्ग पर यातायात रोका गया है। कुछ देर में सड़क मार्ग से पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेगे।
नई दिल्ली। प्राचीन रामचरितमानस की पांडुलिपियां, 15वीं सदी की पंचतंत्र दंतकथाओं समेत एशिया-प्रशांत की 20 धरोहरों को 2024 के लिए यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर में दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि यह निर्णय एशिया और प्रशांत के लिए विश्व समिति की स्मृति (एमओडब्ल्यूसीएपी) की 10वीं आम बैठक में लिया गया।
मुंबई। मुंबई में सोमवार को इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली। इस आंधी-तूफान की वजह से घाटकोपर इलाके में तबाही मच गई। घाटकोपर में एक 100 फीट लंबा होर्डिंग उखड़ गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
हापुड़ । उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार देर रात एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकाला।
दिल्ली । आज दिल्ली से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगा। पटना एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा कार्यालय, विधान पार्षद होते हुए शव गुलबी घाट पहुंचेगी।
जालंधर। पंजाब में सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी मामले में एक बड़ी सफलता में हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है और इस रैकेट को चलाने वाले 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 48 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी और अबतक इस केस में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अंबाला । किसान आंदोलन के कारण एक तरफ यात्रियों को शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है, वहीं 3500 के करीब ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो चुका है। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे ने 17 अप्रैल से 12 मई तक 21 हजार टिकट रद्द किए हैं और रिफंड के तौर पर यात्रियों को 93 लाख रुपये लौटाए गए हैं।
अब देश के आईएफएस अफसर वन्यजीव और जंगल की नई चुनौतियों का सामना करने के लिए नया पाठ पढ़ेंगे। इसके लिए आईएफएस प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देने वाले देहरादून के एकमात्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) ने तीन साल की कोशिशों के बाद नया पाठ्यक्रम लागू किया है।
उत्तराखंड । कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था सोमवार सुबह आठ बजे टीआरएच काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। पहले जत्थे में 32 पुरुष और 17 महिलाओं समेत 49 यात्री शामिल होंगे।
लखनऊ । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से प्रत्याशी राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार 13 मई को रायबरेली में संयुक्त सभा करेंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल व प्रियंका सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड, हनुमान गढ़ी महाराजगंज में व 12 बजे गुरुबक्सगंज, हरचंदपुर में संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
अयोध्या । राममंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की तैयारियां तेज हो गई हैं। राममंदिर के भूतल में जहां बालक राम विराजमान हैं वहीं प्रथम तल पर राजा राम अपने भाईयों, माता सीता व परम भक्त हनुमान के साथ विराजित होंगे। सभी की अलग-अलग मूर्तियां बनेंगी। मूर्तियां किस पत्थर पर बनेंगी इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है।
वाराणसी । शंखनाद, डमरुओं के निनाद और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी की सड़कों पर रोड शो निकालेंगे। इसमें लघु भारत और यूपी की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। 13 मई को शाम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू होगा, जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त होगा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।