रायपुर । बीजापुर में फिर नक्सल एनकाउंटर हुआ है। सुरक्षा बल और नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गये हैं। बताया जाता है कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे चा चुके हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।


