बीजापुर । नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एमसीपी कार्रवाई के दौरान सागमेटा जाने वाले मार्ग से एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बीजापुर । नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एमसीपी कार्रवाई के दौरान सागमेटा जाने वाले मार्ग से एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़ । पंजाब की अदालतों को यह 143 जज मिल गए हैं जो पोस्टिंग मिलते ही अपना पद संभाल लेंगे। न्यायिक अकादमी में 2023-24 बैच के पंजाब के 143 प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों के साल भर के गहन प्रशिक्षण के बाद समापन समारोह आयोजित किया गया।
कटड़ा । चैत्र नवरात्र के चलते मां वैष्णो देवी के दरबार में रोजाना श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। देश-विदेश से माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के तीन दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। धर्मनगरी श्रद्धालुओं से गुलजार है। हर तरफ भक्तिमय माहौल है। हर तरफ माता के जयकारे लग रहे हैं।
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में छत्तीसगढ़ की एसीबी टीम ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। वह जनवरी महीने से फरार चल रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस की मदद से गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में छापेमारी की। इसके बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद मोबाइल फोन पर बात करना महंगा हो जाएगा, क्योंकि दूरसंचार कंपनियां टैरिफ में 15-17 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका सबसे अधिक फायदा एयरटेल को होगा। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक होंगे। चार जून को परिणाम आएगा।
जम्मू । उधमपुर के बट्टल वालियां स्थित मोदी ग्राउंड में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी ने रैलीस्थल को कब्जे में ले लिया है। सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। उधमपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
नई दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई और काले राणा गैंग के शार्प शूटर ने करोड़ों की रंगदारी के लिए मोती नगर के बिल्डर विकास शर्मा के घर के बाहर गोलीबारी की। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने गोलीबारी करने वाले बदमाश को शाहबाद डेयरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस के अलावा गोलीबारी के दौरान पहने कपड़े बरामद किए हैं।
नई दिल्ली। चीन को निर्यात की जाने वाली कुल 161 वस्तुओं में से करीब 90 प्रमुख उत्पादों का निर्यात पिछले साल बढ़ा है। इनमें दूरसंचार उपकरण, लौह अयस्क और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे आदि शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत से चीन को निर्यात होने वाली कुल वस्तुओं में से इन 90 उत्पादों की हिस्सेदारी 67.7 फीसदी है।
नई दिल्ली। मानवीय लापरवाही के कारण समुद्र भी तेजी से प्रदूषित होते जा रहे हैं। एक अघ्ययन में पता चला है कि समुद्र की गहराइयों में 1 करोड़ 10 लाख टन प्लास्टिक जमा है, जो न सिर्फ पर्यावरण बल्कि जैवविविधता के लिए गंभीर संकट बन चुका है। अध्ययन के अनुसार हर मिनट कचरे से भरे एक ट्रक के बराबर प्लास्टिक समुद्र में समा रहा है।
भारत-चीन सीमा (सिक्किम) पर भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर ने 17,000 फीट की ऊंचाई पर सुपर हाई-एल्टीट्यूड एरिया में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) दागने का अभ्यास किया। भारतीय सेना के जवानों ने सटीक निशाने लगाए। इस अभ्यास में पूर्वी कमान की सभी मैकेनाइज्ड और इन्फैंट्री इकाइयों की मिसाइल फायरिंग टुकड़ियों ने भाग लिया। इस अभ्यास को 'एक मिसाइल एक टैंक' का नाम दिया।
जम्मू कश्मीर । दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के फसीपोरा में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। एक स्थानीय आतंकी के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान मुठभेड़ होने पर आतंकी मारा गया।
महेंद्रगढ़ । महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।