लाहौर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके शव को दर्जनों टुकड़ों में काटा और नाले में फेंक दिया। घटना पिछले सप्ताह लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के दासका में हुई।


