नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे दुनिया से मिटा देंगे। वहीं, देश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
इधर, उत्तराखंड में बड़े नेताओं को फर्जी कॉल और आवाज की नकल के जरिए ठगने के सनसनीखेज मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता पर अमित शाह की आक्रामक रणनीति भारी पड़ी है। सत्ता के भय का तिलिस्म टूट चुका है। एक ओर, योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर वाराणसी में 5 और 6 मई को व्यापक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी के चुनावी नतीजों ने देश को चौंकाया है। वहीं, पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की सीमा के भीतर हमले किए हैं, जिनमें तीन नागरिक के मरने का दावा किया गया है।


