कीव । यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध पिछले दो वर्षों से जारी है। इस बीच मंगलवार को यूक्रेन ने दावा किया कि उसने काला सागर में एक सफल ड्रोन हमले को अंजाम दिया है। दावे के अनुसार, यूक्रेन ने काला सागर में रूसी युद्धपोत को निशाना बनाया और उसे समुद्र में ही डुबा दिया।


