दानापुर । चलती ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाकर लूटपाट करने और उन्हें ट्रेन से नीचे फेंकने के आरोप में रेल पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को वाराणसी के मोहनसराय से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कभी खुद को एसटीएफ तो कभी आरपीएफ का कर्मचारी बताकर यात्रियों पर रौब जमाता था।


