नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 स्थित बलराम पब्लिक स्कूल को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे कॉल के बाद स्कूल में तुरंत सुरक्षा प्रतिक्रिया शुरू की गई। दिल्ली फायर सर्विस ने इस घटना की जानकारी दी है।
नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 स्थित बलराम पब्लिक स्कूल को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे कॉल के बाद स्कूल में तुरंत सुरक्षा प्रतिक्रिया शुरू की गई। दिल्ली फायर सर्विस ने इस घटना की जानकारी दी है।
दिल्ली । डीटीसी बस चालकों और परिचालकों की हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दबाव बना रहा। हालांकि, बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को सड़कों पर बसों की संख्या बढ़ी और करीब 7,500 इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों में से 2,500 से 3,000 बसें चलती दिखाई दीं।
नई दिल्ली । मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हैदराबाद । तेलंगाना के हैदराबाद में एनएच -44 पर पलामाकुला गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ड्राइवर सबावथ अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें शमशाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देहरादून। ब्रिक्स सम्मेलन में पर्यावरण, जैव विविधता और न्यू डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से अहम समझौते हुए हैं। इन समझौतों से उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों को विकास के लिए नई ऊर्जा मिल सकती है। पर्यावरणीय सुरक्षा और स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार मिलने से किसानों को लाभ होगा। नई दिल्ली घोषणापत्र में आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व चेतावनी तंत्र साझा करने पर सहमति बनी है।
नई दिल्ली । 15 साल से कम उम्र के बच्चों को जारी होने वाले साधारण भारतीय पासपोर्ट अब पांच साल या बच्चे के 18 साल का होने तक, जो भी पहले हो, तक वैध रहेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नए नियमों के तहत यह बदलाव किया गया है। पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026, गुरुवार को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया है, जो पासपोर्ट नियम, 1980 को संशोधित करता है।
दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शालीमार बाग में नमो श्रमिक सेवा केंद्र और गिग वर्कर्स विश्राम स्थल का उद्घाटन किया। इन केंद्रों पर श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण, दस्तावेज सत्यापन और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सहायता एक ही छत के नीचे मिलेगी।
दिल्ली । हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनाव में हो रही हिंसा और गुंडागर्दी पर सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने चेतावनी दी कि अगर कल तक उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वोटों की गिनती रोक दी जाएगी।
नई दिल्ली । स्वरूप नगर इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। शव 13 सितंबर को मिला था। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध टेंपो वहां घूमता हुआ दिखा। इस टेंपो की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, सौराष्ट्र और आसपास के पूर्वोत्तर अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र से कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि उत्तराखंड में भी बदरी-केदार समेत ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है।
डेट्रॉइट। अमेरिका के मिशिगन में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास का एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, हादसे से पहले पायलट ने विमान से सुरक्षित तरीके से इजेक्ट कर लिया। विमान ग्रामीण इलाके में गिरा, जिसके बाद वहां धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।
नई दिल्ली । दिल्ली परिवहन निगम की एक बस ने कापसहेड़ा इलाके में एक बच्चे को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह दुखद घटना कापसहेड़ा क्षेत्र में हुई। बस दिल्ली परिवहन निगम के सेक्टर 22 द्वारका डिपो की बताई जा रही है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।