नई दिल्ली । एक बार फिर दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है। डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस भेज दिया है। बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस जानकारी दी गई है।


