नई दिल्ली । पानी और सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए 2100 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इन योजनाओं से सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़ेगी, पाइपलाइन बदली जाएगी और कई इलाकों में घर-घर सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के टोडापुर स्थित रामलीला मैदान में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की 2100 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।


