नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मुकदमों की गति पर अदालतों की ओर से दिए गए स्थगन आदेशों के प्रतिकूल प्रभावों की जांच करने के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए एक मामला शुरू किया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ इस मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगी।


