वाराणसी। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा तिराहे के समीप रविवार की अलसुबह कैंट स्टेशन से स्कूटी से घर जा रहे दीपक सोनी (46) और उनके बेटे आर्यन (18) को गोली मार कर कार सवार बदमाशों ने 130 ग्राम सोना लूट लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है।


