हापुड़ । गंगा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं से कार से उतरते ही कपड़े और अन्य सामान की छीना-झपटी करने वाली सात महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छीना-झपटी करते हुए महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अन्य लोगों भी इस तरह की हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।


