प्रयागराज । संगम तट पर बने अखाड़ों में नए नागा साधु बनाने के लिए पर्ची कटनी शुरू हो गई है। मौनी अमावस्या से पूर्व सातों शैव समेत दोनों उदासीन अखाड़े अपने परिवार में नए नागा साधु शामिल करेंगे। जूना अखाड़े में आज से यह प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
प्रयागराज । संगम तट पर बने अखाड़ों में नए नागा साधु बनाने के लिए पर्ची कटनी शुरू हो गई है। मौनी अमावस्या से पूर्व सातों शैव समेत दोनों उदासीन अखाड़े अपने परिवार में नए नागा साधु शामिल करेंगे। जूना अखाड़े में आज से यह प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
दिल्ली । करीब पांच दशक पुराने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का पता अब बदल कर 9ए कोटला रोड हो जाएगा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन करेंगी। पार्टी का नया मुख्यालय छह मंजिला है, जिसे इंदिरा गांधी भवन के नाम से पुकारा जाएगा।
छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मंगलवार को एक निर्माणाधीन कुएं के धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और फिलहाल तीनों मजदूर सुरक्षित हैं। मौके पर बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है।
जोधपुर । राजस्थान उच्च न्यायालय से मिली अंतरिम जमानत के बाद स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम जोधपुर के पाल गांव स्थित अपने आश्रम लौटा। पुलिस ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। अस्पताल के बाहर और आश्रम के आसपास उसके अनुयायियों की खासी भीड़ जमा थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आसाराम पिछले कुछ दिनों से जोधपुर के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में पैरोल पर भर्ती था।
प्रयागराज । अखाड़ों का राजसी वैभव मंगलवार को संगम की रेती पर उतर आया। हजारों साल पुरानी परंपरा के गवाह संगम घाट पर मौजूद श्रद्धालु भी बने। मकर संक्रांति के पुण्य काल में संन्यासी, वैरागी एवं उदासीन अखाड़ों के साधु-संत अस्त्र-शस्त्र के साथ रथों पर सवार होकर अमृत स्नान करने पहुंचे।
प्रयागराज । तीर्थराज प्रयाग में सूरज की पहली किरण के निकलने से पहले ही घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर पूरी दुनिया भक्ति की त्रिवेणी में समा गई।
आगरा । आगरा के खंदौली से अलीगढ़ तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। वर्ष 2027 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 65 किमी है। निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रहा है। कार्यदायी संस्था की टीम ने रूट का सर्वे कर लिया है। मई से निर्माण शुरू हो जाएगा।
बरेली । बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सड़क हादसा हो गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी से बरेली लौट रहे गांव भंडसर निवासी लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रयागराज । पौष पूर्णिमा पर शुरू हुए महाकुंभ 2025 में आज पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) चल रहा है। मकर संक्रांति के पर्व पर कई अखाड़ों के नागा साधुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगा ली है, महाकुंभ के अमृत स्नान में सबसे पहले महानिर्वाणी के नागा साधुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। संगम तट पर अमृत स्नान का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
शिमला । बर्फबारी के बाद किन्नौर और लाहौल-स्पीति की वादियां सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही हैं। शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी के मुकाबले प्रदेश के ट्रैवल एजेंट्स के पास किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अधिक इंक्वायरी आ रही है।होटल और होम स्टे में एडवांस बुकिंग चल रही है और जनवरी के पूरे माह के लिए अधिकांश कमरे बुक हैं।
जम्मू । केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अखनूर में विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। सेना ने अखनूर के टांडा के आसपास 3 किलोमीटर तक इलाका सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुलिस ने भी पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर अतिरिक्त तैनाती की है। रक्षामंत्री नौवें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं।
प्रयागराज । महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विदेशी भक्त भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। चारों ओर आध्यात्मिकता का प्रकाश और धर्म की गूंज है। आज मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े नौ घंटे तक चलेगा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।