नोएडा । छुट्टी वाले दिन सुबह समूह में नोएडा एक्सप्रेस-वे से यमुना एक्सप्रेस-वे पर मस्ती के लिए जाने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने रविवार को सख्ती की। नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बाइकर्स को रोका व 40 स्पोर्ट्स बाइक जब्त कीं। वहीं, जीरो प्वाइंट पर बाइकर्स रोके गए यहां बीटा-2 थाना पुलिस ने बाइक सीज की और 39 का चालान हुआ।


