सोनीपत । सोनीपत में वीरवार रात सगाई का जश्न मातम में बदल गया। शादी में आए कुछ युवकों ने झगड़े के बाद फायरिंग कर दी। इसमें दूल्हे के ममेरे भाई की माैत हो गई। वहीं दूल्हा भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस के जवान गांव मुंडलाना निवासी अजीब की वीरवार रात को सगाई व मंडा था।


