वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास काशी विश्वनाथ विशिष्ट परिक्षेत्र के येलो जोन में देर रात दो मकान ढह गए हैं। कई लोग मलबे में दब गए हैं। उन्हें बचान के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी है। पांच लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है।


