अयोध्या । दुष्कर्म का दर्द झेल रही बच्ची कई और दर्द का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। उसका प्रसव हो या गर्भपात, दोनों स्थितियों में उसे दर्द का सामना करके अग्नि परीक्षा देनी होगी।
अयोध्या । दुष्कर्म का दर्द झेल रही बच्ची कई और दर्द का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। उसका प्रसव हो या गर्भपात, दोनों स्थितियों में उसे दर्द का सामना करके अग्नि परीक्षा देनी होगी।
नई दिल्ली । रोहिणी स्थिति आशा किरण मंदबुद्धि विकास केंद्र में बीते एक माह में 14 लोगों की मौत हो गई। इनका बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनको न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के साथ टीबी, मिरगी, हेपटाइटिस बी व दूसरे गंभीर रोग थे। महीने भर के भीतर इतनी मौतें की सूचना मिलने पर अफरातफरी मच गई।
वाराणसी। वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मोबाइल पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो आया तो उसे देख कर वह सन्न रह गई। महिला परिजनों के साथ फूलपुर थाने गई और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेलवे से रिटायर्ड 67 वर्षीय देवीशरण राजभर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। भीरा थाना क्षेत्र के देवरिया रणा गांव में शुक्रवार की रात घर में छुट्टा जानवर घुसने से नाराज दबंगों ने दो युवकों की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना में छह से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि युवकों ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा था।
नई दिल्ली। कृषि, शिकार, वानिकी और मछली पकड़ने में कार्यरत लोगों की संख्या 2022-23 में 25.3 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले 17 वर्षों का सर्वोच्च स्तर है। 202-23 वित्त वर्ष 2007 के बाद पहला वर्ष था, जब कृषि रोजगार 25 करोड़ के पार पहुंच गया।
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लॉजिस्टिक क्षमता और संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए शुक्रवार को 50,655 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 936 किलोमीटर लंबी आठ राष्ट्रीय द्रुतगामी सड़क गलियारा परियोजनाओं को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
जम्मू । जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पांचवीं बरसी के दौरान जम्मू स्टैंड को आतंकी निशाना बना सकते हैं। वर्ष 2019 में जम्मू बस स्टैंड पर हमले का आरोपी आतंकी यासिर अहमद भट्ट कुलगाम स्थित अपने घर से 27 जुलाई से लापता है। वह 2021 से जमानत पर था। पुलिस ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
देहरादूम। उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही में फंसे लोगों को बचाने के अभियान में वायुसेना के चिनूक और एमआई17 हेलिकॉप्टरों को भी उतार दिया गया है। केदारनाथ के रास्ते में फंसे 6,980 से अधिक तीर्थयात्रियों को अब तक सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि अभी 1,500 से अधिका श्रद्धालु और स्थानीय लोग रास्ते में जहां-तहां फंसे हुए हैं।
पिछली सदी में मानवजनित कारणों से बढ़ती गर्मी ने पृथ्वी के 75 फीसदी हिस्से पर बारिश के पैटर्न में भारी बदलाव कर दिया है, यह बात एक नए शोध अध्ययन में सामने आई है। शोध के निष्कर्ष साइंस जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में बारिश के पैटर्न को और अधिक अस्थिर व असामान्य बना रहा है।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करेंगे। भारत में इस सम्मेलन का आयोजन 65 वर्ष बाद हो रहा है। इसमें डिजिटल कृषि और सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों का आज पांचवां दिन है। अब तक मृतकों का आंकड़ा 308 हो चुका है। अभी भी शवों की तलाश जारी है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राणा ने बताया कि आज भी कल की ही तरह विभिन्न जोन्स के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी।
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। वीरवार तड़के जम्मू व श्रीनगर समेत कई जिलों में बारिश से नदी-नालों में उफान आ गया। पुलवामा के पंपोर में बादल फटने से एक घर में पानी भर गया, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। रामबन के हिंगनी में सुबह करीब आठ बजे पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक घंटे तक बंद रहा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।