श्री हरिकोटा। इसरो आज सुबह श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 9:19 बजे नया रॉकेट एसएसएलवी D3 की लॉन्चिंग करने जा रहा है। इसके साथ EOS-08 मिशन के तौर पर नया अर्थ ऑब्जरवेशन सेटेलाइट लॉन्च किया जाएगा, जोकि आपदाओं के बारे में अलर्ट देगा। यह एसएसएलवी की अंतिम प्रदर्शन उड़ान होगी।


