मेरठ । परतापुर क्षेत्र के शंकरनगर में 500 लोगों का धर्मांतरण करा दिया गया। इसकी जानकारी होने के बाद हिंदू रक्षा दल, किसान मंच, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। पांच आरोपी नामजद किए गए हैं।


