नई दिल्ली । क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में शामिल है। पुर्तगाल और अल नस्र के लिए खेलने वाले इस दिग्गज फुटबॉलर ने सोशल मीडिया पर एक खास रिकॉर्ड बनाया है। वह सोशल मीडिया पर एक बिलियन यानी 100 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले व्यक्ति बन गए।


