दिल्ली । 27 वा महाराजा अग्रसेन जन सेवा ट्रस्ट द्वारा गरीब लड़कियों का निशुल्क विवाह का आयोजन दिल्ली के रोहिणी जापानी पार्क में 1 दिसम्बर को किया जाएगा।
दिल्ली । 27 वा महाराजा अग्रसेन जन सेवा ट्रस्ट द्वारा गरीब लड़कियों का निशुल्क विवाह का आयोजन दिल्ली के रोहिणी जापानी पार्क में 1 दिसम्बर को किया जाएगा।
आगरा। आगरा के राजपुर चुंगी में सोमवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। आरोप लगाया कि दोमंजिला भवन पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था। पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस दाैरान एक हजार से अधिक दुकानें बंद रखने का दावा किया गया।
कोलकाता । अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब घटी। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों को दूसरे मार्गों से भेजा गया, जिससे आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। घटना की जानकारी पाकर डीआरएम अलीपुरद्वार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला' का दूसरा गाना 'मेरे महबूब' रिलीज हो चुका है। सोमवार को इस गाने जारी करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीले रंग के लहंगे में तृप्ति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को छोटी बालियों, कंगन और अंगूठियों के साथ पूरा किया। कम मेकअल और खुले बालों में तृप्ति की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी निवासी एक परिवार के सदस्यों को चित्रकूट दर्शन का झांसा देकर ले जा रहे पड़ोसी किरायेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर चलती कार (कामर्शियल) में जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को राठ उरई मार्ग पर बनी पुलिया के पास छिपा दिया।
हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट से भारत के पहले अंतरिक्ष मानव मिशन को स्वीकृति मिली है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि गगनयान साल के अंत तक लॉन्च के लिए तैयार है, लेकिन हमें सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने आगे कहा, कि मैं नहीं चाहता कि बोइंग स्टारलाइनर के साथ जो हुआ, वह हो, इसलिए हमें बहुत सावधान रहना चाहिए।
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों कैडर प्रतिबंधित कंगलेई यावल कांबा लुप (केवाईकेए) संगठन से जुड़े हैं। इन्हें गुरुवार को इंफाल पश्चिम के घरी क्षेत्र में सेकमाई और थांगमेइबंद क्षेत्रों में वसूली के मामले में पकड़ा गया।
60 नए मेडिकल कॉलेज के साथ भारत सबसे ज्यादा डॉक्टर तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। केंद्र सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र से नए मेडिकल कॉलेजों को शुरू करने की मंजूरी दी है, जिसके चलते देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 766 तक पहुंची है, जो अफ्रीका और अमेरिका की तुलना में करीब पांच से छह गुना ज्यादा है।
बिंदकी । उत्तर प्रदेश के कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में हाईस्कूल की गर्भवती छात्रा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने छात्रा के प्रेमी सेवानिवृत्त बीडीओ के पुत्र शिवेंद्र उर्फ शीबू रैदास को जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपी शिवेंद्र ने कबूल किया है कि गर्भपात की दवा के बहाने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया।
बरियारपुर। बड़ौदा यूपी बैंक शाखा रामपुर अवस्थी धुसवा के मैनेजर व चपरासी को शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने 3500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रात करीब नौ बजे टीम बैंक मैनेजर व चपरासी को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के लगड़ा गांव निवासी मनीष गुप्ता पुत्र रामभरोसा गुप्ता बैंक से ऋण लेने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे थे।
अयोध्या । तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसादम लड्डू में गाय की चर्बी और मछली का तेल इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आने के बाद राम नगरी के संत और भक्त दोनों दंग हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तिरुपति से आए तीन टन लड्डू को यहां प्रसाद के रूप में वितरित किया गया था। अब लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी है।
वडोदरा । गुजरात में ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई। दरअसल, सूरत के पास वडोदरा डिविजन के तहत अप लाइन रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पटरी की फिश प्लेट और चाबी खोल दी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।