लखनऊ। झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में शिकार नवजातों के परिजनों को शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपयों की सहायता की घोषणा की गई है। घायलों के परिजनों को पचास-पचास हजार की सहायाता मिलेगी। सीएम ने कहा कि यह सहायता राशि जल्द से जल्द मिलनी चाहिए।
लखनऊ। झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में शिकार नवजातों के परिजनों को शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपयों की सहायता की घोषणा की गई है। घायलों के परिजनों को पचास-पचास हजार की सहायाता मिलेगी। सीएम ने कहा कि यह सहायता राशि जल्द से जल्द मिलनी चाहिए।
मुंबई । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योगी आदित्यनाथ के नारे बटेंगे तो कटेंगे का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस नारे का गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए और देश के दुश्मनों और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। गडकरी ने ये भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में महायुति गठबंधन की सरकार सत्ता में वापसी करेगी।
बरेली । हल्द्वानी के केवीएम स्कूल से टूर पर बरेली स्थित फन सिटी आई 12वीं की छात्रा अंजली की हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि स्लाइडिंग स्विमिंग पूल से पानी में आकर गिरी अंजली (17) डूब गई। बरेली के अस्पताल में उसे मृत घोषित किए जाने के बाद शव हल्द्वानी ले परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।
वाराणसी । देव दीपावली पर शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिहार के जमुई का दौरा करेंगे। जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर का प्रतीक है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
अयोध्या । कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान कर रहे हैं। स्नान को लेकर नगर के मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर सरयू के स्नान घाट से प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।
जयपुर। एसडीएम थप्पड़ कांड में फरार नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उसने समरावता में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उसने कहा कि मैं गिरफ्तारी देने के लिए यहां पहुंचा हूं, लेकिन पुलिस नहीं है। मैं पुलिस से भागा नहीं था, ये मेरा कैरेक्टर नहीं है। पुलिसवाले ही यहां से भागे थे।
नारनौंद । हिसार के नारनौंद में वीरवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। माजरा प्याऊ आईटीआई के पास जींद-हांसी रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और धान की बोरियों से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में लॉटरी घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। ईडी लॉटरी की वित्तीय धोखाधड़ी और कुछ प्रभावशाली लोगों को लॉटरी टिकटों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जांच कर रही है। इस सिलसिले में शहर और उपनगरों में कई जगहों पर छापेमारी की है।
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त नोकझोंक और हाथापाई हो रही है। स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। मौके पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई है। इससे पहले, आज सुबह 8:00 बजे धरनास्थल पर अचानक पुलिस फोर्स पहुंची और कुछ छात्रों को घसीट कर ले गई।
देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे।
लखनऊ । लखनऊ से पांच बडे़ शहरों के लिए एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। पहले चरण में 20 बसें खरीदी जाएंगी। इसके लिए टेंडर किए गए हैं। इन बसों के आने से यात्रियों का सफर तो आसान होगा ही, किराया भी अन्य से कम रहेगा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।