बागपत। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम हरियाणा विधान सभा चुनाव से तीन दिन पहले आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में पहुंच गया है। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आई है।
बागपत। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम हरियाणा विधान सभा चुनाव से तीन दिन पहले आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में पहुंच गया है। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आई है।
नई दिल्ली । आज साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा और आज ही सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। जिस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण आज रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।
मुंबई । महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुणे जिले के बावधन के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधी जयंती के दिन स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत के 10 साल पूरे होने के अवसर पर राजधानी स्थित विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत दिवस 2024 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता से संबंधित 9600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
अक्तूबर का महीना बहुत सारी छुट्टियां लेकर आता है। छात्र और अभिभावक आगामी स्कूल की छुट्टियों के लिए उत्साहित हैं। यह महीना छुट्टियों और त्यौहारों से भरा हुआ है, जिससे छात्रों को अपनी पढ़ाई से बहुत जरूरी ब्रेक मिल रहा है। छात्र अपने घरों में बैठकर या सड़कों पर घूमकर त्योहारों का आनंद लेंगे।
सुल् । सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के पास 20 सितंबर को एक युवती की उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि प्रेमी समेत तीन आरोपी फरार चल रहे थे। अखंडनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने युवती के प्रेमी व उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाने वाला है। दरअसल, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48.50 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं, पांच किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
बरेली । बरेली के बिथरी चैनपुर ब्लॉक परिसर में लगाए गए भाजपा के सदस्यता शिविर में ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल के सामने उनके भांजे सौरभ पटेल और अहलादपुर के प्रधान के भतीजे में जमकर मारपीट हो गई। दो बार हुए विवाद में सौरभ पटेल की आंख में गहरी चोट आई है। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
नई दिल्ली । दिल्ली के बिंदापुर थाने ने फोन करने वाले की पहचान रमन जोत सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में की है, जो ए-12 जनकपुरी, दिल्ली और ए-811 जेजे कॉलोनी, पंखा रोड, दिल्ली में रहने वाले परमजीत सिंह के बेटे हैं। उनकी उम्र 30 साल है और वे दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी और भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य हैं।
शिमला। हिमाचल में 1 अक्तूबर से पानी के बिल आएंगे और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 300 यूनिट के बाद एक रुपये प्रति यूनिट बिजली की सब्सिडी बंद हो जाएगी। राज्य में औद्योगिक घरानों को भी एक रुपये प्रति यूनिट विद्युत उपदान नहीं मिलेगा। प्रदेश में औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली एक रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी बंद की गई है।
बीजिंग। चीन में आजकल सामूहिक हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब यहां के सबसे बड़े शहर शंघाई के एक सुपरमार्केट से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया, जिससे तीन की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल भी हुए हैं।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की, जिनमें आरोप लगाया गया है कि कई राज्यों में अपराध के आरोपियों या किसी अन्य की संपत्तियों को गिराया जा रहा है। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने 17 सितंबर को कहा था कि 1 अक्टूबर तक बिना सुप्रीम कोर्ट की पूर्व अनुमति के किसी की भी संपत्तियों को नहीं गिराया जाएगा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।