चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्य सचिव केपी सिन्हा ने आठ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों (एडीजीपी) की बतौर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पदोन्नत करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। साथ ही इस पर अपनी कुछ आपत्तियां भी दर्ज करवाई है, जिनका जवाब देने के लिए अब गृह विभाग ने फाइल कार्मिक विभाग को भेज दी है।


