जम्मू । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां (जम्मू-कश्मीर में) शांतिपूर्ण चुनावों के जरिए भाजपा की वापसी (सत्ता में) के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बनने जा रहा है। आरएस पुरा में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा, दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोगों ने देखा है कि कैसे जम्मू-कश्मीर में उत्सव के माहौल में शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं और यह मौजूदा सरकार की वजह से है जिसने ऐसी स्थिति पैदा की है।


