नई दिल्ली । आज साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा और आज ही सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। जिस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण आज रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।
यह समय तुला राशि के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपको पार्टनरशिप से भी लाभ होगा। साथ ही व्यापार में उन्नति होगी।
सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक प्रभावों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही अपनों से रिश्ता और मजबूत होगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा। इस समय आपको तनाव से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सूर्य के शुभ प्रभाव से हर कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को ग्रहण के दुष्प्रभाव से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय लाभकारी भी होता है। ज्योतिष मान्यताओं के आधार पर साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इन राशि को करियर, व्यापार व नौकरी में लाभ की प्राप्ति होगी, और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। इसमें वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि शामिल है।