जम्मू । राजोरी-पुंछ हाईवे स्थित मंजाकोट पुलिस थाने के तहत आने वाले पत्राड़ा गांव के मिर्जा मोड़ में मंगलवार शाम को सैन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक जवान की मौत, जबकि 3 जवान घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सेना का वाहन पुंछ जिले के बीजी इलाके से मंजाकोट की तरफ जा रहा था तो एक ब्लाइंड मोड़ में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन नदी किनारे 400 फीट गहरी खाई में गिर गया।


